shishu-mandir

पुलिस अभियान के खिलाफ शुरू हुआ विरोध, प्रत्याशी भी उतरे विरोध में

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

पालिका चुनाव के प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी ने पुलिस को ​दी त्यौहारों पर संजीदगी बरतने की नसीहत

Screenshot-5

अल्मोड़ा – पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार में चलाए जा रहे छापेमारी अभियान की गूंज पालिका चुनावों तक पहुंच गई है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ​और बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी ने अल्मोड़ा नगर में प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा नगर के व्यापारियों के ऊपर अनावश्यक छापेमारी की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि एक हफ्ते बाद दीपावली का पर्व होने जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा आतिशबाजी, खोया , मावा के नाम पर नगर के व्यापारियों के ऊपर छापेमारी कर शोषण किया जा रहा हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी लाइसेंस के लिए व्यापारियों द्वारा एक महीने पहले से ही प्रशासन के बाद आवेदन किया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन की लचर व्यवस्था से अभी तक लाइसेंस जारी नहीं करना घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बड़े पर्वों पर संजीदगी बरतनी चाहिए।ऒर छापेमारी की घटना से बाज आना चाहिए।

new-modern
gyan-vigyan