Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pokhram festival 2021 पोखरम होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ सम्पन्न

Pokhram festival 2021– बग्वालीपोखर में स्थित पोखरम संस्थान द्वारा प्रति वर्ष मनाए जाने वाला होली महोत्सव Pokhram festival 2021 इस बार भी बड़ी धूमधाम से…

Pokhram festival 2021

बग्वालीपोखर में स्थित पोखरम संस्थान द्वारा प्रति वर्ष मनाए जाने वाला होली महोत्सव Pokhram festival 2021 इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर के शास्त्रीय बैठकी होली के गायक यहां पहुंचे। पोखरम (Pokhram festival 2021) का यह छठा होली महोत्सव है।

गृह मंत्रालय भरत सरकार के निदेशक महेंद्र सिंह सुंदरियाल, पोखरम के संरक्षक व अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, शिव दत्त पांडे, कुंदन सिंह मेहता, हरिशरण शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर होली महोत्सव (Pokhram festival 2021) का शुभारंभ किया।

पोखरम संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष किन्हीं दो होली गायकों को *पोखरम होली महोत्सव सम्मान*(Pokhram festival 2021) प्रदान किया जाता है। इस बार यह सम्मान देवकी नंदन जोशी (हल्द्वानी) और कैलाश चन्द्र त्रिपाठी (रामनगर) को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े..

Almora गैरसैंण कमिश्नरी के विरोध में आम आदमी पार्टी का अनिश्चित कालीन धरना

Almora सेवा पुस्तिका व अन्य व्यक्तिगत पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन देहरादून में कराने का विरोध

प्रकाश पांडे (हरिद्वार), दुर्गा दत्त लोहनी (दिल्ली), मनोज पांडे (रामनगर), कमल जोशी (हल्द्वानी), चित्रेश त्रिपाठी (रामनगर), चन्द्र शेखर पांडे (अल्मोड़ा), दीप जोशी (अल्मोड़ा), कैलाश पांडे (चौखुटिया), प्रमोद आर्य (अल्मोड़ा), ठाकुर जी (दिल्ली), कमल जोशी (बग्वालीपोखर), पूरन उपाध्याय (चौखुटिया) इत्यादि ने होली गायन में।प्रमुख रूप से भाग लिया।

यह भी पढ़े..

Uttarakhand प्राधिकरण और गैरसैंण मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता : उत्तरा न्यूज़

Almora- इस स्कूल के बच्चों ने मनाई फूलदेई (Phool deyi)

इस मौके पर मोहन सिंह बिष्ट ने जंगला काफी में ‘होली खेलें पशुपतिनाथ नगर नेपाल में’, ललित त्रिपाठी ने ‘‘हो मुबारक मंजरी फूलों भरी, ऐसी होली (Pokhram festival 2021) खेलें जनाब अली बारादरी में रंग बनो है, कुंजन बीच मची होरी’’, अल्मोड़ा से आये धीरू उस्ताद ने राग पीलू में “ब्रज में उड़त गुलाल” और निर्मल पंत ने राग क्यान में “मुरली नागिन सौं”, देवकी नंदन जोशी ने राग काफी में “कैसी ये धूम मचाई” रागों से मन मोह लिया।

इस अवसर पर सुरेंद्र हालसी, हीरा सिंह अधिकारी, बहादुर सिंह रौतेला, डॉ दीपक मेहता, सौरभ भट्ट, प्रमोद जोशी, देवेंद्र बजेठा, मयंक शर्मा आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश त्रिपाठी और त्रिभुवन बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/