महाकाल की नगरी में जहरीली शराब पीने से 14 की मौत

Poisonous Liquor conseption

Poisonous Liquor conseption

उत्तरा न्यूज, 17 अक्टूबर 2020- मध्य प्रदेश के उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 14 की मौत की सूचना आ रही है|
स्थानीय प्रषासन ने इसकी पुष्टि की है कि सभी मृतकों के शरीर में जहरीली जिंजर पाई गई है|
घटना के बाद शहर के खारा कुआं थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है| पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में अभी तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं|

उज्जैन थाना खारा कुआं छत्री चौक पर बुधवार को एक साथ दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई थी |खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेना शुरू किया तो दो अन्य लोग के मरने की खबर पुलिस को मिल गई| दोपहर होते होते दो अन्य की भी मौत हो गई. एक ही दिन में शराब जिंजर पीने से 11 मजदूरों की मौत हो गई|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उज्जैन में रहकर मजदूरी करने वाले संभवत जिन सभी 11 मजदूरों की मौत हुई है उनने भी पोटली शराब पी थी जिसकी वजह से एक साथ 11 की मौत और दो लोग बेहोश हो गए, फिलहाल मोके पर पंहुची खाराकुवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंहुचाया है| कुल मिलाकर समय बढ़ने के साथ ही मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है|