टीकाकरण की स्थिति पर पीएम मोदी ने की बैठक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा डॉक्टर वीके पॉल…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

c22298b296f3632ce8b3125d033092ee

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा डॉक्टर वीके पॉल मौजूद थे। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार  देश में पांच दिन में कुल 3.5 करोड़ टीके लगाए गए। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस बैठक में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से निपटने के लिए किए गए उपायों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीन उत्पादन पर भी चर्चा की गई। 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले आए और इसी दौरान 1183 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई।