Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी कल करेंगे उत्तराखंड का दौरा, मुख्यमंत्री धामी ने खुद लिया तैयारी का जायजा

देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंचेंगे। इसी क्रम में आज यानी…

देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंचेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इसी क्रम में आज यानी कि बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी का खुद जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को बताए गए समय के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में वह निरंतर हमारा सहयोग और मार्गदर्शन करते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को भी बल मिलेगा।