पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, आठ जून को शपथ ग्रहण समारोह

लोकसभा चुनाव नतीजे में बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। लेकिन एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।आज सुबह मोदी…

लोकसभा चुनाव नतीजे में बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। लेकिन एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।आज सुबह मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक संपन्न हुई। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने पर फैसला लिया गया।

बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी ली और अपना इस्तीफा देने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सात जून को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए सांसदों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिस बैठक में पीएम मोदी को बीजेपी और एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन होगा। इसके बाद पीएम मोदी एनडीए सहयोगियों के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अगले दिन 8 जून को शाम को शपथ ग्रहण होगा।