Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

राजधानी के अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों व डॉक्टरों में मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो, देखिए

दिल्ली से आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई, आग लगने से डॉक्टरों और मरीजों…

दिल्ली से आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई, आग लगने से डॉक्टरों और मरीजों के हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू में जुटी हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के नौसर लाजपत नगर इलाके के Eye7 चौधरी आई सेंटर में भीषण अग्निकांड हो गया। रियायशी क्षेत्र में इस अस्पताल की बिल्डिंग स्थित है, जहां से आज सुबह धुआं उठता दिखा, जिससे मरीज और डॉक्टर डर गए। सभी आनन-फानन में भागकर अस्पताल के बाहर आए और अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी।

दमकल विभाग को सुबह 11.30 बजे इस घटना की सूचना दी गई। भीषण आग के चलते फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अब दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। अब आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन लगाया जा सकता है।