PM Modi In Pithoragarh: समस्याएं उठाने पिथौरागढ़ पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नजरबंद

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ आगमन की सुबह बृहस्पतिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पिथौरागढ़ में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जानकारी…

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ आगमन की सुबह बृहस्पतिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पिथौरागढ़ में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उन्हें शांति भंग की आशंका में नैनीसैनी एयरपोर्ट के नजदीक दौला क्षेत्र में पिथौरागढ़ पालिका की सभासद और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पर नजरबंद कर दिया। नजरबंद की गई प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है।


बोली, भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कर रही कोशिश
नजरबंद की गई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाएं प्रधानमंत्री से अपने मन की बात करना चाहती हैं, इसी लिए वह उनके साथ पिथौरागढ़ आई हैं। जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पर उनके लिए पहरा बिठाया गया है। वह यहां समस्याएं रखना चाहती हैं, लेकिन पुलिस सुबह सात बजे ही उन्हें हिरासत में लेने पहुंच गई। सभी महिलाओं को पुलिस पकड़कर पुलिस लाइन ले गई है।कहा कि उन्हें अपनी बात रखने से रोका जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने इस घटना कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं की मांगों को लेकर ज्ञापन देने पिथौरागढ़ पहुंची उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अन्य महिलाओं को घर पर नजरबंद करना, गिरफ्तार करना और सीमांत क्षेत्र की समस्याओं पर ज्ञापन देने पहुंचे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करना भाजपा का असली लोकतंत्र विरोधी रूप दिखा रहा है।