प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की और उन्हें शांति और स्थिरता बनाए रखने के उनके प्रयासों में भारत के पूरा समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने नेपाल में हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर संवेदनाएं भी प्रकट की और उन्हें उनके राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी।
यह बातचीत कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ ही दिन बाद हुई थी। देश में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों और विरोध प्रदर्शनों के बाद संसद भंग कर दी गई थी। ये विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से युवा कार्यकर्ताओं ने किए थे जो भ्रष्टाचार और राजनीतिक नेतृत्व की नाकामी से परेशान थे।
73 वर्षीय कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और उन्हें जेनरेशन जेड के नेतृत्व वाले आंदोलन का समर्थन मिला। उन्होंने बीते शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री मोदी का बधाई संदेश पहुंचाया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग और मैत्री को मजबूत बनाने के भारत के संकल्प की पुष्टि की।
