shishu-mandir

अच्छी खबर- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो राशन दिसम्बर 2022 तक मिलेगा

editor1
1 Min Read
fire broke out

दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए गरीब देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन आगामी दिसम्बर 2022 तक देने का फैसला किया गया। साथ ही कैबिनेट ने नई दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन मुम्बई के पुनर्विकास के प्रस्ताव को मंजूरी है।

new-modern
gyan-vigyan

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसले लिए गए है। बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दिसम्बर तक बढ़ाई गई है। योजना के तहत हर व्यक्ति को 5 किलो राशन उपलब्ध कराई जाएगी। इन तीनों महीनों में दशहरा, दीपावली, छठ और क्रिसमस जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं और इसे देखते हुए यह योजना बढ़ाई गई है।

saraswati-bal-vidya-niketan