shishu-mandir

Pithoragarh- विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 07 मई 2021

पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बड़ी बेटी पूजा धामी का देहरादून में शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। इससे धारचूला क्षेत्र, उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। विधायक धामी को भी यह दुखद समाचार पिथौरागढ़ में मिला। वह समाचार मिलने के तुरंत बाद शुक्रवार को देहरादून के लिए रवाना हो गए।

new-modern
gyan-vigyan

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- आज कोरोना संक्रमण से 95 की मौत, जानें राज्य का पूरा हाल

Uttarakhand- वार्षिक स्थानान्तरण सत्र को किया गया शून्य, आदेश जारी


बताया जा रहा है कि विधायक धामी की बड़ी बेटी पूजा को कुछ रोज से बुखार था। उन्हें शुक्रवार को अटैक भी पड़ा, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि पूजा धामी के स्वास्थ्य की वस्तुस्थिति क्या थी, यह अभी आधिकारिक मेडिकल तौर पर स्पष्ट नहीं है।

saraswati-bal-vidya-niketan

पूजा शादीशुदा थीं और तीन-चार वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। उनके निधन पर पूर्व विधायक मयूख महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos