shishu-mandir

Pithoragarh- स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर महिला अस्पताल में दिया धरना

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 09 अप्रैल 2021- Pithoragarhमहिला अस्पताल की बदहाली को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया। समस्याएं दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

new-modern
gyan-vigyan

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- विद्यार्थियों को हिम तेंदुआ के बारे में दी जानकारी

जिला अध्यक्ष पदमा बिष्ट के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि महिला अस्पताल में काफी समस्याएं हैं, डॉक्टर स्टाफ की कमी है। साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अल्ट्रासाउंड की मशीन उपलब्ध नहीं है। आए दिन महिला व नवजात शिशु के मरने की सूचना अस्पताल से मिलती है। इन समस्याओं पर सरकार ने तुरंत ध्यान देना चाहिए।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े…

pithoragarh- युवाओं ने ली यूथ कांग्रेस की सदस्यता

सभासद भावना नगरकोटी व उपाध्यक्ष योगिता बिष्ट ने कहा कि इस अस्पताल में सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अस्पताल की ऐसी दशा बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल में सुविधाएं ना होने पर महिलाओं को बरेली, हल्द्वानी व दिल्ली जाने के लिए विवश होना पड़ता है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी व एनएसयूआई नेता राहुल लुंठी ने कहा कि महिला अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बन चुका है। डॉक्टर व नर्स स्टाफ की भारी कमी है। यदि सरकार इन तमाम समस्याओं को जल्द दूर नहीं करती है तो जनता के साथ महिला कांग्रेस व कांग्रेस सड़कों में उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

धरने में संगठन की जिला महासचिव राधिका धामी, पुष्पा शर्मा, उपसचिव सीता भारती, रेणु पुनेठा, अमित, गोलू, लक्ष्मी शर्मा, सुमित्रा बोहरा, विद्या शाह, पुष्पा जोशी, भगवती तिवारी, राजवंती देवी, रेणु देवी, रेनू, अनीता देवी, जयंती देवी, उमा देवी, गंगा देवी, राजेश्वरी देवी, शर्मा देवी, रिया कुमारी, संगीता शंकरलाल आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos