Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh— सोर वैली की यशस्वी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। सोर वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा यशस्वी जोशी ने बीती 2 से 10 फरवरी तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में…

पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। सोर वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा यशस्वी जोशी ने बीती 2 से 10 फरवरी तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। यशस्वी के प्रदर्शन से टीम गोल्ड भी उनके नाम रहा। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Pithoragarh- नवागंतुक जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप ने संभाला कार्यभार


कक्षा 12 की छात्रा यशस्वी ने प्रतियोगिता के 10 मीटर पिस्टल इवेंट में टाॅप स्कोर के साथ स्वर्ण जीता और अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।

बुल्स आई शूटिंग रेंज के संस्थापक और यशस्वी के कोच मनोज जोशी ने बताया कि यशस्वी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वह एक होनहार छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अव्वल हैं।

Bhikiyasen News- बालिकाएं, आंगनबाड़ी वर्कर्स व शिक्षिकाएं सम्मानित

उन्होंने अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 7 स्वर्ण, 1 रजत और 12 कांस्य पदक प्राप्त किये हैं। सोर वैली की छात्र यशस्वी जोशी की इस उपलब्धि पर स्कूल की निदेशक डाॅ. उमा पाठक, प्रधानाचार्य लीलावती जोशी समेत समस्त स्कूल स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खुशी व्यक्त की है।

आप हमारे facebook पेज, twitter हैंडल और youtube चैनल से जुड़कर भी खबरें प्राप्त कर सकते है।