पिथौरागढ़ सड़क हादसा अपडेट: खाई में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की हुई शिनाख्त, मालासीमा गांव में पसरा मातम

थल/पिथौरागढ़। थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर चोपड़ा छीड़ के पास शनिवार दोपहर हुए भीषण मोटरसाइकिल हादसे में जान गंवाने वाले दोन युवको और एक घायल युवक…

Pithoragarh road accident update: The two youths who lost their lives in the ditch have been identified

थल/पिथौरागढ़। थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर चोपड़ा छीड़ के पास शनिवार दोपहर हुए भीषण मोटरसाइकिल हादसे में जान गंवाने वाले दोन युवको और एक घायल युवक की पहचान हो गई है।ये तीनो थल से मुवानी जा रहे थे कि इनकी बाइक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

25
26

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला पुत्र दरपान ज्याला और 19 वर्षीय बॉबी सिंह देऊपा पुत्र डिगर सिंह देऊपा के रूप में हुई है। वहीं, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक 25 वर्षीय बलवंत सिंह भंडारी पुत्र प्रमोद सिंह भंडारी का इलाज वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी में चल रहा है।

ये तीनों ही युवक थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मसमोली के अंतर्गत मालासीमा गांव के निवासी थे। जैसे ही हादसे की खबर और मृतकों के नाम गांव में पहुंचे, वैसे ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया और घरों के चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि थल थाने की गश्ती टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल गहरी खाई से रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला था। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेरीनाग भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे भी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

उत्तराखण्ड और देश—विदेश की खबरों की लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।