Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- मंत्री बनने पर चुफाल समर्थकों ने की आतिशबाजी

पिथौरागढ़ सहयोगी, 13 मार्च 2021 पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। विधायक बिशन सिंह चुफाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर जिले में जगह-जगह पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी व…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 13 मार्च 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़ (Pithoragarh)। विधायक बिशन सिंह चुफाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर जिले में जगह-जगह पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई। बीते शुक्रवार की शाम Pithoragarh जिला मुख्यालय, डीडीहाट व अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों की नजरें टीवी पर जमीं हुईं थीं। जैसे ही विधायक चुफाल ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- साहसिक खेल व्यक्तित्व विकास में कारगर


जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहे पर विधायक चुफाल समर्थकों व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए बिशन सिंह चुफाल जिंदाबाद के नारे लगाए।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- विद्यार्थियों को बताया चमत्कारों का वैज्ञानिक सच


डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुुफाल के मंत्री बनने से क्षेत्र की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का संचार हो गया है। लोगों को उम्मीद है कि स्व प्रकाश पंत के निधन के बाद कैबिनेट में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं हो पा रहा था। अब कैबिनेट मंत्री चुफाल से लोगों की काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं।


सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि लुंठी, मीडिया प्रभारी सुनील जोशी, जिला मंत्री गेहराज उर्फ हैप्पी पांडे, मनोज तिवारी, हरीश मेहता, धीरज नगरकोटी, गौरव जोशी व दीपक कापड़ी समेत अनेक कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/