Pithoragarh- जिलाधिकारी को कर्मचारियों ने किया सम्मानित

पिथौरागढ़। 04 मई,2022- पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान को सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए मुबई में आफ्टरनून वॉइस की तरफ से बेस्ट…

पिथौरागढ़। 04 मई,2022- पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान को सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए मुबई में आफ्टरनून वॉइस की तरफ से बेस्ट आईएएस अफसर का न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी की इस उपलब्धि पर क्लेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने बुके भेंट कर जिलाधिकारी को सम्मानित किया और बधाई दी।

बताते चलें कि मुंबई के प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी आफ्टरनून वॉइस की तरफ से हर साल देशभर में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी 2022 के अचीवर्स अवार्ड के लिए देशभर में लीक से हटकर काम करने वालों का सर्वे हुआ। इसके बाद सरकारी सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, एजुकेशन, चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों का चयन हुआ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तराखंड से नेपाल और चीन बॉर्डर से लगे पिथौरागढ़ में बतौर डीएम डॉ आशीष चौहान के कार्यों को देखते हुए उन्हें बेस्ट आईएएस अफसर के लिए चुना गया। जिलाधिकारी को विगत 01 मई को मुंबई में न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय, व्यैक्तिक अधिकारी कमल पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी महेन्द्र चंद, पेशकार प्रेम जोशी आदि मौजूद थे।