Pithoragarh- कर्मचारी नेता बिष्ट के निधन पर जताया शोक

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 06 मार्च 2021
Pithoragarh
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट के निधन पर विभिन्न संगठनों की ओर से शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये गए।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- साहसिक खेल (adventure games) व्यक्तित्व विकास में कारगर

Pithoragarh- महिलाओं को अधिकारों के लिए जागरूक होने की जरूरत

वक्ताओं ने कहा कि मृदुभाषी स्व. बिष्ट ने कर्मचारी नेता के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई। पिथौरागढ़ में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चले आंदोलन में भी वह सक्रिय रहे। अरुणोदय सांस्कृतिक कल केंद्र व अन्यय सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर उन्होंने पिथौरागढ़ में एक सांस्कृतिक वातावरण बनाने के लिए भी कार्य किया।

श्रद्धांजलि सभा में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्षा मोहन चंद्र भट्ट, व्यापारी नेता शमशेर महर, जुगल किशोर पांडे, तपन रावत, रामदत्त भट्ट, धनीराम चन्याल, कांग्रेस नेता मुकेश पंत, मनोहर सिंह जेठी, महादेव भट्ट, आप नेता चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, गोविंद बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos