shishu-mandir

उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन से गमगीन हुआ पिथौरागढ़

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

राजनैतिक दलों व संगठनों ने दिवंगत वित्त मंत्री पंत को दी श्रद्धांजलि


पिथौरागढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन पर राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने एक मृदुभाषी और यशस्वी नेता को खोने पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और इसे एक अपूरणीय क्षति करार दिया। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी सहित कांग्रेस, जिला अधिवक्ता संघ, टकाना यूथ संगठन और व्यापारियों सहित अनेक संगठनों व लोगों ने प्रकाश पंत के निधन पर शोकसभा आयोजित की। प्रकाश पंत के निधन पर बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी अवकाश रहा। स्कूलों में सुबह के समय विद्यालय स्टाफ को बुलाकर शोकसभा आयोजित की गई, जिसके बाद स्कूल बंद कर दिये गए। दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों का दिवंगत प्रकाश पंत के घर पर जाकर शोक में शामिल होने का क्रम शाम तक चलता रहा।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं नगर के घंटाकरण स्थित संपूर्णानंद पार्क में शोकसभा आयोजित की। इस दौरान वक्ताओं ने वित्त मंत्री पंत के निधन को प्रदेश और पिथौरागढ़ की राजनीति तथा विकास में एक अपूरणीय क्षति करार दिया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया और कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शोकसभा में गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामन्त, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, ललित पंत, वीरेंद्र बोहरा, रघुबीर सिंह, मीनू बिष्ट, उमा पांडे, भगवती पुनेठा, हेमा थलाल, गोविंद सिंह महर, देवेंद्र भट्ट, धीरज पाटनी, गेहराज पांडे और राजेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई शोकसभा कैबिनेट मंत्री पंत के निधन शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान पूर्व विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, शुभम बिष्ट, नरेंद्र सौन, बहादुर सामन्त, पारस सिंह, प्रकाश देवली, महिपाल वल्दिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। नगर के टकाना तिराहे पर टकाना यूथ संगठन और क्षेत्र के व्यापारियों ने एक शोकसभा कर दिवंगत वित्त मंत्री पंत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कमल सूंठा, योगेश भट्ट, पूर्व सभासद सुबोध बिष्ट, प्रदीप मेहता, राकेश भट््ट, योगेश पांडे, गिरीश जोशी, हरीश, लंबूदा और प्रकाश देवली सहित अनेक लोग मौजूद थे। जिला अधिवक्ता संस्था ने बार भवन में शोकसभा आयोजित कर कैबिनेट मंत्री पंत के निधन पर गहरी शोकसंवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर बार संघ के पदाधिकारी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।
प्रकाश पंत के निधन सोर वैली पब्लिक स्कूल, एशियन एकेडमी सहित विभिन्न स्कूलों में भी शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। सोर वैली में इस मौके पर प्रधानाचार्या लीलावती जोशी, प्रबंधक श्री पाटनी सहित स्कूल के टीचर उपस्थित थे। वहीं मानस एकेडमी परिवार ने वित्तमंत्री पंत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। एकेडमी के निदेशक डॉ. अशोक पंत और प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोहरा ने संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि शोक के चलते मानस परिवार की ओर से शुक्रवार को चटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रस्तावित भंडारा कार्यक्रम स्थिगित कर दिया है।