Almora:: 5 सितंबर को होगा फोटो वॉक (photo walk) का आयोजन, आप भी ले सकते है हिस्सा

अल्मोड़ा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

bb98f538c152fead74a00643ead300dc

अल्मोड़ा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कोरोना संक्रमण के चलते पिदले सभी कार्यक्रम संस्था द्वारा रद्द कर दिए गए थे। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी 5 सितंबर को अल्मोड़ा शहर में एक फोटो वॉक का आयोजन किया जाएगा, जो नंदादेवी मंदिर के प्रांगण से पलटन बाजार के अलेक्जेंडर गेट तक होगा। इस वाक में कोई भी व्यक्ति निशुल्क सम्मिलित हो सकता है और अपना अनुभव साझा कर सकता है। इस वॉक में छायाकारों द्वारा खींचे गए चित्रों को अक्टूबर माह के द्वितीय सप्ताह में स्लाइड शो द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। 
 

संस्था उपाध्यक्ष चेतन कपूर ने संस्था की नई वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही यह वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। इस वेबसाइट में एकेडमी के छायाकारों द्वारा खींचे गए सर्वश्रेष्ठ छाया चित्रों उनके व्यक्तिगत प्रोफाइल एवं देश के प्रसिद्ध छायाकारों के आलेखों का संकलन अपलोड किया जाएगा।  
 

कार्यक्रम में अकादमी के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं एवम संरक्षण पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ छाया चित्रों को प्रमाणपत्र और आकर्षक इनाम दिए जायेंगे। इस दौरान युवा और उभरते हुए छायाकारों के लिए फोटो कार्यशालाओं एवम गोष्ठियों का भी आयोजन करने के प्रस्ताव पारित किए गए। 
 

कार्यक्रम का संचालन अकादमी के अध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह मिराल ने किया। इस मौके पर मनमोहन चौधरी, कपिल मल्होत्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में शरद मेनन, वैभव जोशी, गोकुल शाही, नंदन रावत, रमीज खान आदि लोग मौजूद थे।