कुमांउनी भाषा सम्मेलन में पीसी तिवारी नेत्र सिंह रौतेला स्मृति कुमांउनी भाषा सेवा सम्मान से सम्मानित

PC Tiwari Netra Singh Rautela honored with Smriti Kumauni Bhasha Seva Samman at Kumauni language conference हल्द्वानी, 12अक्टूबर 2022— हल्द्वानी में तीन दिवसीय कुमांउनी भाषा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

PC Tiwari Netra Singh Rautela honored with Smriti Kumauni Bhasha Seva Samman at Kumauni language conference

हल्द्वानी, 12अक्टूबर 2022— हल्द्वानी में तीन दिवसीय कुमांउनी भाषा सम्मेलन में उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता पीसी तिवारी को नेत्र सिंह रौतेला स्मृति कुमांउनी भाषा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कुमांउनी भाषा सा​हित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति और कुमांउनी मासिक पत्रिका पहरू की ओर से आयोजित 14 वें राष्ट्रीय कुमांउनी भाषा सम्मेलन में तिवारी को यह पुरस्कार दिया गया।


इस सम्मेलन में डा. देव सिंह पोखरिया को शेर सिंह बिष्ट अनपढ कविता पुरस्कार दिया गया जबकि पदमश्री डा. यशोधर मठपाल को वैद्य कल्याण सिंह बिष्ट स्मृति कुमांउनी संस्कृति सम्मान, शिवराज सिंह बगडवाल को बहादुर सिंह बनौला स्मृति कुमांउनी साहित्य सेवी सम्मान और नंदा बल्लभ पांडे को राम सिंह लोधियाल स्मृति कुमांउनी साहित्य सेवी सम्मान से नवाजा गया।

पदमश्री डा. यशोधर मठपाल, प्रो दिवा भट्ट, प्रो शेखर पाठक सहित साहित्य क्षेत्र कुमांउनी भाषा और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेक दिग्गज इस सम्मेलन के पहले दिन मौजूद रहे।