Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने बम धमकी दी, विमान की हुई पांच घंटे तक जांच

शनिवार रात वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में बम…

शनिवार रात वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में बम होने की धमकी दी। रात करीब 10:30 बजे बेंगलुरु जाने के लिए विमान एप्रन से रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी विमान में सवार कनाडाई नागरिक योहानाथन निशिकांत ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसके बैग में बम है और सब मारे जाएंगे। यह सुनते ही विमान में सवार यात्री और क्रू मेंबर्स डर के मारे घबराए गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को सूचित किया, जिसके बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और विमान को तुरंत वापस एप्रन पर ले आया। विमान को आइसोलेशन ज़ोन में खड़ा कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बम निरोधक दस्ते ने विमान की जांच शुरू कर दी।

करीब पांच घंटे तक विमान की तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस बीच, विमान में सवार यात्री टर्मिनल पर बैठे रहे, कुछ यात्री परेशान दिखे, क्योंकि वे कई घंटों तक भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे थे। अंततः, जब पुष्टि हो गई कि विमान में कुछ नहीं था, तो धमकी देने वाले यात्री को गिरफ्तार कर फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों की जांच पूरी होने के बाद सुबह 7:30 बजे विमान ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। यह घटना एक बार फिर एयरपोर्ट सुरक्षा और सतर्कता की महत्ता को उजागर करती है, जहां इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई और यात्रियों को सुरक्षित किया गया।