रानीखेत में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम हरीश रावत का जन्मदिन, केक काट कर बोले हैप्पी बर्थडे

रानीखेत में पूर्व सीएम हरीश रावत का 78वाँ जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में केक काटकर बड़े धूमधाम से…

Screenshot 2026 04 27 22 41 27 50 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

रानीखेत में पूर्व सीएम हरीश रावत का 78वाँ जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया, साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया।


इस अवसर उन्होंने श्री रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
नगर के सदर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा पूर्व सीएम हरीश रावत उत्तराखंडियत के सबसे बड़े हितैषी नेताओं में से एक हैं।

कहा कि श्री रावत ने अपने संक्षिप्त मुख्यमंत्री कार्यकाल में कई ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कार्य किए। 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद उन्होंने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा किया, जिसकी देश-विदेश में व्यापक सराहना हुई।


इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा,पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, रमेश पंत, भगवंत नेगी, जयंत रौतेला, कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, विनीत चौरसिया, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।