Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में गुलदार की दहशत:खगमराकोट में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

अल्मोड़ा के खगमराकोट में पिछले दिनों से बड़ी तेंदुए की हलचल ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया था। इसे देखते हुए पार्षदों…


अल्मोड़ा के खगमराकोट में पिछले दिनों से बड़ी तेंदुए की हलचल ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इसे देखते हुए पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने अल्मोड़ा डीएफओ दीपक सिंह से उनके कार्यालय में वार्ता कर पिंजड़ा लगाने की मांग की थी। डीएफओ के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आज खगमराकोट में पिंजड़ा लगवा दिया गया है।

खगमराकोट की पार्षद मधु बिष्ट ने पिंजड़ा लगने पर डीएफओ अल्मोड़ा का धन्यवाद करते हुए खगमराकोट सहित आस पास की जनता से अपील की है कि जब तक तेंदुए को पिंजड़े में पकड़ नहीं लिया जाता तब तक सभी आते जाते सतर्कता बरतें।


पिंजड़ा लगते वक्त पार्षद मधु बिष्ट के साथ पार्षद वैभव पांडे,मयंक बिष्ट,संगम पाण्डेय,अमन बिष्ट,मनोज बिष्ट, दिव्यांशु पवार, होशियार सिंह डोबाल सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।