shishu-mandir

दहशत में कुरुक्षेत्र: एक और MURDER, इससे पहले वह घर आता…रास्ते में मिल गए जिंदगी छीनने वाले

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

db83102c6d8b5035f875c6f36bdc2b71

new-modern
gyan-vigyan

हरियाणा में आपराधिक मामले बढ़चढ़कर सामने आ रहे हैं| हत्याओं का सिलसिला यहां लगातार जारी है| पिछले कुछ ही दिनों में यहां से हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं| खासकर कुरुक्षेत्र से…कुरुक्षेत्र की बात करें तो यहां से बुधवार यानि आज ही हत्या के दो मामले सामने आये हैं|  आपको हत्या के एक मामले से रूबरू करवा चुका है जो कि गांव अमीन से सामने आया था| यहां एक शख्स की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की गई है| शख्स का शव बड़ी बुरी हालत में बरामद हुआ है|

saraswati-bal-vidya-niketan

वहीं, कुरुक्षेत्र से हत्या का अब जो दूसरा मामला सामने आया है वो यहां की लक्ष्मण कालोनी का है| लक्ष्मण कालोनी में रहने वाले एक शख्स की हत्या की गई है| शख्स की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है| शख्स पर कुछ युवकों द्वारा जोरदार हमला किया गया और इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शख्स को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया| अस्पताल में शख्स का इलाज चल ही रहा था कि उसकी सांसे टूट गईं| शख्स की मौत हो गई|

मामले में पुलिस ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि कि पवन कुमार नाम का यह शख्स मजदूरी का काम करता था| रोजाना की तरह मजदूरी के काम पर ही निकला था और काम खत्म करके शाम को घर लौट रहा था कि तभी रास्ते में रुककर इसने कुछ सामान खरीदा| इसी बीच कुछ युवकों से इसकी लड़ाई होते हुए देखी गई| इन युवकों ने पवन कुमार पर उसकी छाती और सिर पर पहले ईंट से हमला बोला फिर चाकू से भी उसपर वार किया और मौके से फरार हो गए| वहीं, पवन कुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा|