दर्दनाक- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने भी देर रात उपचार के दौरान तोड़ा दम

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 90 फ़ीसदी तक जल चुकी उन्नाव की बिटिया को नहीं बचाया जा सका। मृत्यु से पूर्व बिटिया अपने भाई…

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 90 फ़ीसदी तक जल चुकी उन्नाव की बिटिया को नहीं बचाया जा सका। मृत्यु से पूर्व बिटिया अपने भाई से भावुक अपील कर गई की आरोपी दरिंदे बचने न पाए और मैं जीना चाहती हूं। इस वारदात ने पूरे देश को आज सुबह फिर झकझोर के रख दिया है तथा अभी भी यह सवाल कायम है कि किस प्रकार से महिला सुरक्षा की ओर कदम बढ़ाया जाए।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप के आरोपियों ने जमानत में छूटने के बाद पीड़िता को दौड़ा दौड़ा कर पेट्रोल डालकर जला दिया था। बीते 5 दिसंबर को बिटिया को दिल्ली के अस्पताल में सिफ्ट किया गया लेकिन अधिक मात्रा में जल जाने के कारण कल रात 11:40 पर बिटिया ने अंतिम सांस ली। हैदराबाद कांड को देखते हुए बिटिया के पिता ने सरकार से मांग की है कि आरोपियों को भी तुरंत उसी प्रकार की सजा दी जाए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
https://uttranews.com/2019/12/06/breaking-news-hunger-for-onion-here-modi-a-young-man-slapping-modis-slogan-slaps-finger-of-congress-seva-dal-general-secretary-police-detained/

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos