निर्वाचन ड्यूटी की गाड़ी में तीन पेटी शराब पकड़ी,दो गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपितों में से एक आबकारी विभाग का

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

उत्तरा न्यूज पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पंचायत चुनाव में लगाई गई एक गाड़ी में करीब तीन पेटी अंग्रेजी शराब ला रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आबकारी विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। एक अन्य मामले में करीब 300 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। दोनों मामलों में वाहनों को सीज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे नगर क्षेत्र में चंडाक रोड पर गैस गोदाम के पास पुलिस ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे एक बोलेरो वाहन यूके 07 जीए-0307 को संदेह के आधार पर रोककर चेक किया। वाहन से पुलिस को अंग्रेजी शराब की 24 बोतल व्ह्स्किी और 12 बोतल बियर बरामद हुई। पुलिस ने वाहन सवार चालक रवींद्र नाथ निवासी बीसाबजेड़ तथा आबकारी विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे नंदन सिंह बुर्फाल को हिरासत में ले लिया। थाने में 60-70 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर वाहन को भी सीज कर दिया गया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
एक अन्य मामले में पंडा रोड से एक कैंटर में अवैध तरीके से ले जाई जा रही करीब 300 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की। यह शराब एफएल-2 गोदाम से एफएल-1 गोदाम को ले जाई जानी थी, लेकिन चालक उसे दूसरे रास्ते से अन्यत्र ले जा रहा था। बरामद शराब में 100 पेटी व्ह्स्किी बोतल, 50 पेटी अद्धे व 150 पेटी पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कैंटर चालक राजीव जोशी निवासी घाटी गांव, छेड़ा को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp