जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा(On line worship) कार्यक्रम का आगाज,वीडियो काँलिग से हुई पहली पूजा

जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा(On line worship) कार्यक्रम का आगाज,वीडियो काँलिग से हुई पहली पूजा

अल्मोड़ा, 13 जून 2020 प्रसिद्ध जागेश्वर धाम नें आँन लाइन पूजा(On line worship) शुरु हो गई है. पहले दिन वीडियो काँलिग से पूजा की गई.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Online worship

यह जानकारी देते हुए जागेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा वर्तमान कोरोना संक्रमण को देखते हुए जागेश्वर धाम में होने वाली सभी पूजाओं को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग(On line worship) के माध्यम से करने का निर्णय लिया है.

इसके तहत जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की अधिकारिक वेबसाइट https://jageshwar-jyotirlinga.uk.gov.in   पर जाकर  या मोबाइल नंबर 9760677235 पर कॉल कर पूजा के लिए पंजीकरण किया जा सकता है.


पंजीकरण और भुगतान प्राप्त होने उपरांत जागेश्वर मंदिर समूह के पुजारीगणों द्वारा पूर्ण विधि विधान से पूजाको दिए गए समय के अनुसार संपन्न कराया जाएगा.


उन्होने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व में चल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति  द्वारा विश्व कल्याण के लिए तथा भगवान शिव पर आस्था रखने वाले समस्त शिव भक्तों हेतु श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूजा शुरू कर दी है.


इसके तहत आज पंडित ललित भट्ट द्वारा अपने यजमान का जागेश्वर मंदिर में प्रथम पूजन किया गया.