Hemant Soren Gift: महिला दिवस पर झारखंड के 38 लाख महिलाओं को हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात, खाते में आएंगे 7500 रुपए

रांची झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 48 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि भेजी जा रही है। इसमें लगभग 2850 करोड रुपए…

रांची झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 48 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि भेजी जा रही है। इसमें लगभग 2850 करोड रुपए खर्च होंगे। एक महिला लाभार्थी को जनवरी से मार्च तक के लिए कुल 7500 दिए जा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

समाज कल्याण विभाग ने इसकी पूरी तैयारी की है। राशि निकासी को लेकर शुक्रवार को ट्रेजरी को बिल भी भेजा गया। झारखंड में मैया सम्मान योजना के लाभुकों को दिसंबर तक की राशि छह जनवरी को दी गयी थी। सरकार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार दिसंबर के बाद वैसे लाभुक को राशि ट्रांसफर नहीं की जा सकती जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।

इस कारण प्रथम चरण में वैसे लाभुकों को ही राशि दी जा रही है जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। इनकी संख्या राज्य में इस समय लगभग 38 लाख है।

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में की गई थी। योजना की शुरुआत में लगभग 41 लाख महिलाओं को यह सम्मान राशि 56, 61,791 महिलाओं को दी गयी थी। अब लगभग 38 लाख महिलाओं को एक साथ तीन माह की राशि दी जा रही है।

जिलों को आवेदन का सत्यापन करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं जैसे सत्यापन और आधार से बैंक खाता लिंक होने की प्रक्रिया पूरी होगी। शेष लाभुकों को भी राशि भेजी जाएगी। अब तक इन लाभुकों की राशि को होल्ड पर रखा गया है। दिसंबर तक जितने लाभुकों को राशि दी गयी थी।

उसके अनुसार, देखा जाये तो जनवरी से लगभग 18.61 लाख लाभुक का नाम होल्ड पर रखा गया है। जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के बाद जिलों द्वारा अभी फाइनल संख्या जारी नहीं की गयी। सत्यापन के बाद अंतिम रूप से पता चल सकेगा कि इनमें से कितने आवेदन फर्जी थे।