बड़ी खबर : omicron का कहर, एकदम बढ़े इतने मामले, देश के इन राज्यों में भी पहुंचा ओमिक्रोन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

Corona का नया वेरिएंट omicron भारत समेत दुनिया भर के देशों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। omicron के मामले बड़ी तेजी से फैल रहे है जो हम सभी के लिए चिंता का सबब है। india में भी omicron संक्रमितों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है। और ये देश के अलग अलग राज्यों में फैलता जा रहा है। बुधवार को भी omicron के मामलों में उछाल देखा गया है।

new-modern


बुधवार को मिले 12 नए omicron संक्रमित


भारत में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रोन के मामलों में उछाल देखा गया है। देश में कुल 12 नए मामले देखने को मिले है। जिसमें महाराष्ट्र में चार, केरल में चार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 1-1 और तेलंगाना में 2 नए मामले मिले। इसके साथ ही देशभर में ओ ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 73 पर पहुंच चुकी है।


7 वर्ष का बच्चा भी आया संक्रमण की चपेट में


Corona का ये नया वेरिएंट omicron बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। west bengal के मुर्शिदाबाद जिले में एक 7 साल का लड़का omicron की चपेट में आ गया। ये लड़का पश्चिम बंगाल का पहला omicron संक्रमित है। बच्चा अपने परिजनों के साथ अबू धाबी गया था और वहां से हैदराबाद होते हुए बंगाल लौटा था।