OMG ! आईफोन के इस फीचर ने करवा दिया पति-पत्नी का तलाक, जाने क्या हुआ ऐसा

ब्रिटेन का एक कपल तलाक ले रहा है। अब इस तलाक में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल फंस गई है दरअसल पत्नी ने…

ब्रिटेन का एक कपल तलाक ले रहा है। अब इस तलाक में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल फंस गई है दरअसल पत्नी ने पति के आईफोन के आईमैसेज पर कुछ आपत्तिजनक मैसेज पढ़ लिए थे।

इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि अब तलाक की नौबत आ गई है। लेकिन पति का कहना है कि उसने ये मैसेज डिलीट कर दिए थे। इसके चलते उसने एप्पल पर केस दर्ज करवाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एप्पल के प्राइवेसी फीचर सवालों के घेरे में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स ने एप्पल की सिक्योरिटी और प्राइवेसी की फीचर्स पर अब सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा एप्पल में एक बग है। ऐसे में डीलीटेड चीजे भी ऑटो रिकवर हो जाते हैं। वह सारे मैसेज डिलीट कर चुका था बाद में पता चला कि हटाए गए मैसेज एप्पल प्रोडक्ट्स में सिंक्रनाइजेशन के चलते  iMac पर पहुंच गए थे। शख्स ने आरोप लगाया है कि एप्पल ने उन्हें जानकारी नहीं दी थी कि डिवाइस से मैसेज हटाने से वे सिंक किए दूसरे डिवाइस से नहीं हटेंगे।

एप्पल पर 50 लाख का मुकदमा

शख्स का कहना है कि एप्पल की एक गलती के कारण उसकी पत्नी ने उसके मैसेज को पढ़ लिया और अब नौबत तलाक तक की आ गई है। ऐसे में 50 लाख पाउंड का उसे झटका लगा है। पति का कहना है कि उसका तलाक रुक सकता था लेकिन जिस तरह पत्नी को इन मैसेज के बारे में जानकारी मिली वह गलत था।  अगर हम आपस में बात करते तो कोई रास्ता निकल जाता और तलाक की नौबत नहीं आती। उन्होंने एप्पल पर 50 लाख पाउंड का मुकदमा दर्ज किया।