अब ऐसे यूज करें व्हाट्सएप का नया फीचर, फेस आईडी और फिंगरप्रिंट से खुलेगा WhatsApp

लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स करते हैं और पर्सनल चैट को सुरक्षित रखने के लिए अब इसमें नए-नए फीचर्स…

लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स करते हैं और पर्सनल चैट को सुरक्षित रखने के लिए अब इसमें नए-नए फीचर्स भी मिलते रहते हैं। अब यूजर्स को पासवर्ड के वजह फिंगरप्रिंट और फेस आईडी के जरिए व्हाट्सएप लॉगिन करने का विकल्प दिया जा रहा है।

प्लेटफॉर्म ने iOS यूजर्स के लिए PassKeys (पास-की) फीचर रोलआउट कर दिया है।

पास-की फीचर मिलने के बाद यूजर्स को अपना पासकोड या कोई पासवर्ड लॉगिन के लिए याद नहीं रखना होगा। यह पास-की आसानी से बायोमेट्रिक पहचान के साथ लॉगिन का विकल्प देगी और ऐप हैक होने का डर नहीं रहेगा। यह फीचर iOS यूजर्स के लिए अब रोलआउट हो रहा है और एंड्रॉयड यूजर्स को पिछले साल अक्टूबर में ही मिलने लगा था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसलिए बेहतर विकल्प है पास-की

साइबर क्राइम और डाटा चोरी जैसे मामलों को रोकने के लिए प्लेटफार्म लगातार सुधार करता रहता है लेकिन ज्यादातर पासवर्ड आधारित सेवाओं का पासवर्ड हैक होने का डर रहता है। पास की इसलिए आसान और बेहतर विकल्प है क्योंकि यह फिंगरप्रिंट और फेस आईडी जैसे विकल्प से इस्तेमाल होता है। इस तरह 6 अंको का पासवर्ड लॉगिन के वक्त इंटर नहीं करना पड़ता और उसे याद नहीं रखना पड़ता।

पास-की से जुड़ा सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे याद रखने का झंझट नहीं रहता। इसके अलावा इसका इस्तेमाल आसान है और किसी लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। आप जब चाहें मेसेजिंग ऐप में जाकर पास-की हटा सकते हैं।

ऐसे यूज कर पाएंगे पास-की फीचर

– सबसे पहले वॉट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें और ओपेन करें।

– इसके बाद आपको सेटिंग्स में जाना होगा और Account विकल्प पर टैप करना होगा।

– यहां Passkeys ऑप्शन पर टैप करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करते हुए आप पास-की सेट कर पाएंगे।

– अब लॉगिन करते वक्त आपसे कोई पासवर्ड नहीं मांगा जाएगा और केवल फिंगरप्रिंट या FaceID के जरिए लॉगिन किया जा सकेगा।