अब केजरीवाल की बढ़ गई है मुश्किलें, CAG के बाद अब BJP ने किया SIT गठन का ऐलान

email image link दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ाते हुए नजर आ रही…

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ाते हुए नजर आ रही हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कैबिनेट में सीएजी रिपोर्ट पेश करने का ऐलान किया तो वहीं दिल्ली बीजेपी ईकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी भ्रष्टाचार के मामलों के लिए पहली ही कैबिनेट में एसआईटी गठित करने का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है और घोटाले में शामिल लोगों सही जवाब मांगा जाएगा।

सचदेवा ने यह भी कहा कि “जैसा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा, और हमने भी किया, सीएजी रिपोर्ट पहली कैबिनेट बैठक के दौरान पेश की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी बनाएंगे।”