Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अब मिनटो में हो जाएगा जोडो का दर्द छूमंतर, लगाये लहसुन का तेल, जाने कैसे करें इस्तेमाल

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढाता बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है। इसके जीवाणु रोधी एंटी फंगल और एंटीवायरस गुणो के…

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढाता बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है। इसके जीवाणु रोधी एंटी फंगल और एंटीवायरस गुणो के कारण लहसुन का तेल शरीर में दर्द से राहत दिलाता है और यह बहुत प्रभावित भी होता है। लहसुन का तेल बनाने का तरीका बेहद आसान है आईए जानते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


लहसुन के तेल के फायदे
उम्र बढ़ाने के साथ-साथ जब हड्डियां कमजोर होने लगते हैं तो लहसुन का तेल शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द से राहत दिलाता है। पीठ, गर्दन, घुटने, हाथ या पैर कहीं का भी दर्द हो यह तेल कारगर साबित होता है। इसकी जरा सी मालिश हड्डियों को मजबूत बनाती है।

वही लहसुन की तासीर गर्म होती है इसका प्रयोग भी बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको सर्दी महसूस हो रही है तो इस तेल की मालिश करने से ठंडक से बचाव होता है।
बालों में रूसी एक आम समस्या है। लहसुन के तेल से बालों की मसाज करने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।


लहसुन का तेल बनाने का तरीका
लहसुन का तेल बनाना बेहद आसान होता है। सबसे पहले लहसुन की 5- 6 कलियां ले ले। इसको छीलकर बारीक कूट ले। अब एक बर्तन में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें और धीमी आंच पर रख दे।

तेल गर्म होने पर उसमें कुटा हुआ लहसुन डाल दे। करीब 2 से 3 मिनट बाद गैस बंद कर दे।हल्का ठंडा होने दे। तेल को ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि लगाने से पहले इसे हल्का गर्म करना फायदेमंद होता है।


लहसुन का तेल कैसे लगाएं?
इसे लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें। दिन में दो से तीन बार जहां पर दर्द हो रहा है, वहां पर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित मालिश से आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।