कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के खिलाफ बरेली की अदालत द्वारा हत्या के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से इस पर राजनीति जारी है। जहां कुछ दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री के पति ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कानूनी नोटिस भेजा था।इस पर जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर जनता के बीच जाकर अपनी बात कहने
की सलाह दी है।
यहां देखें संबंधित video
कुंजवाल ने कहा कि मंत्री रेखा आर्या के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है और मंत्री इस मुद्दे पर सफाई नही दे रही है बल्कि उनके पति द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। कहा कि मंत्री रेखा आर्या को एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते जनता को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री के पति पर लगे आरोप पर सवाल उठाए और इस कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस दे दिया गया। कहा कि यह मंत्री को शोभा नहीं देता है।

