Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अब गूगल पे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जान ले यह जरूरी बात, 4 जून के बाद इस देश में काम नहीं करेगा यह ऐप

अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। गूगल ने जी पे को लेकर…

अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। गूगल ने जी पे को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। गूगल आने वाले 4 जून से दुनिया भर के कई देशों में अपनी इस सर्विस को बंद करने जा रहा है और इसके बाद इस ऐप से पेमेंट नहीं हो पाएगी।

Google Pay App Shutting Down: गूगल की गूगल पर सर्विस को भारत समेत कई सारे देशों में ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साल 2022 में गूगल वॉलेट के आने के बाद जी पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ गई। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए यह यूजर्स की पहली पसंद बन चुका है। गूगल 4 जून 2024 से गूगल पे को बंद करने जा रहा है  इस खबर ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। जी पे बंद होगा यह खबर सही है इसे खुद ही गूगल ने कंफर्म किया है आईए जानते हैं क्या होगा इसका असर

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इन यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर

आपको बता दे की गूगल अपने गूगल पे की सर्विस को बंद करने जा रहा है लेकिन गूगल के इस फैसले का भारतीय यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गूगल अमेरिका में 4 जून 2024 से गूगल पे की सर्विस रोक देगा यानी भारत नहीं बल्कि अमेरिका में गूगल पे बंद होगा।

अब सिर्फ इन देशों में काम करेगा Google Pay

आपको बता दें कि 4 जून के बाद से गूगल पे ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। जबकि दूसरे देशों में  इसकी सर्विस पूरी तरह से बंद हो जाएगी। कंपनी की मानें तो सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अमेरिका में इस तारीख के बाद से गूगल पे पूरी तरह से यूजलेस हो जाएगा।

180 देशों में Google Wallet से रिप्लेस किया

आपको बता दें कि अमेरिकी यूजर्स गूगल पे सर्विस बंद होने के बाद ना तो पेमेंट कर पाएंगे और ना ही पेमेंट रिसीव कर पाएंगे। गूगल की तरफ से सभी अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने गूगल वॉलेट को प्रमोट करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने एक ब्लॉग में बताया कि करीब 180 देशों में Gpay को गूगल वॉलेट से रिप्लेस कर दिया गया है।