Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा के निशांत बने इसरो वैज्ञानिक

अल्मोड़ा के होनहार निशांत कांडपाल ने इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर…

अल्मोड़ा के होनहार निशांत कांडपाल ने इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। वर्तमान में उनका परिवार अल्मोड़ा के ढूंगाधारा मोहल्ले में रहता है, जबकि मूल रूप से वह ग्राम कंडा (खान), विकासखंड ताड़ीखेत के निवासी हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

परिवार की पृष्ठभूमि
निशांत के पिता केवलानंद कांडपाल मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता ममता कांडपाल एक गृहिणी हैं। इस उपलब्धि ने उनके परिवार और क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना भर दी है।

शिक्षा का सफर
निशांत की प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा के कूर्मांचल एकेडमी से हुई। इसके बाद उन्होंने एनआईटी श्रीनगर से बीटेक किया और वर्तमान में एनआईटी त्रिची से एमटेक कर रहे हैं। उनकी लगन और मेहनत का यह नतीजा है कि आज वह देश की शीर्ष अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था में वैज्ञानिक बने हैं।निशांत की इस सफलता पर न सिर्फ उनके परिवार वालों, बल्कि नगरवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।