shishu-mandir

Pithoragarh- निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी में बच्चों के लेखन कौशल विकास के लिए कार्यशाला आयोजित

editor1
2 Min Read

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी में बाल अखबार ‘नन्हीं कलम’ की ओर से बच्चों के बीच लेखन कौशल के विकास के लिए लघु कार्यशाला आयोजित की गई। कक्षा 7 से 9 तक के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित इस कार्यशाला में कहानी और कविता लेखन, हास्य रचनाओं, लेख व निबंध लेखन, पत्र लेखन आदि गतिविधियां की गयी।
बाल अखबार के आगामी अंक में रचनाओं के चयन के लिए सम्पादकीय समिति का गठन भी किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

गतिविधि के दौरान बच्चों ने बाल साहित्य पर टिप्पणी करते हुए पुस्तक समीक्षा लिखने का भी अभ्यास किया। साथ ही अपनी पसंद की विधा पर लेखन कर आपस में साझा किया। रचनाओं पर चर्चा का सत्र भी रखा गया जिसमें बच्चों ने रचनाओं पर सुझाव दिए व टिप्पणियां की। लेखन से जुड़े विषय पर सवाल जवाब भी किए और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

प्रधानाचार्य ममता सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों को उनकी कल्पनाओं को शब्द देने में सहायक होती हैं। इसलिए इनको नियमित किए जाने की जरूरत है। नन्हीं कलम के आशीष ने बताया कि बाल पत्रिका नन्हीं कलम के नए अंक में अधिक से अधिक बच्चों की रचनात्मकता को स्थान देने की कोशिश की जा रही है और इसलिए भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। आगामी सप्ताहों में भी बच्चों के साथ कार्यशाला के आयोजन का यह सिलसिला चलता रहेगा। कार्यशाला के संयोजन में नन्हीं कलम की ओर से दीक्षा, शीतल, अभिषेक आदि शामिल रहे।