बागेश्वर से चौंकाने वाली खबर,आम आदमी पार्टी नेता बसंत कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं

देहरादून। दिन ​बीतते बीतते बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे है। अभी कांग्रेस नेता और क्षेत्र से अपने पूर्व प्रत्याशी रंजीत…

देहरादून। दिन ​बीतते बीतते बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे है। अभी कांग्रेस नेता और क्षेत्र से अपने पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं शांत नही हुई थी कि आप नेता और 2022 में आप के टिकट पर चुनाव लड़कर अपनी दमदार उपस्थिति देने वाले एडवोकेट बसंत कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगने लगे। चर्चा है कि बसं​त कुमार को कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाने का मूड बना चुकी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके बसंत कुमार ने 16109 वोट यानि 21.57 प्रतिशत मत प्राप्त कर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर सीट पर विजयी चंदनराम दास ने 32,211 वोट यानि 43.14 प्रतिशत वोट लेकर चुनाव जीता था। कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत दास को 26.88 प्रतिशत यानि 20,072 वोट मिले थे। उत्तरा न्यूज के पास प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में बसंत कुमार कांग्रेस की सदस्यता ले लेंगे और इसके बाद कांग्रेस की ओर से उन्हें बागेश्वर विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करने की औपचारिकता ही शेष रह जाएंगी।


2022 में आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बसंत कुमार ने पिछले दिनों ही आम आदमी पार्टी को बाय—बाय कह दिया था। इस समय अखिल भारतीय स्तर पर इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आप दोनों ही शामिल है और यह माना जा रहा है कि आप उप चुनाव में भागीदारी के लिए इच्छुक नही है और इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देगी।