कोविन पोर्टल ने लॉन्च किया नया फीचर

कोविन पोर्टल के जरिए टीकाकरण प्रमाण पत्र को पासपोर्ट से लिंक कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। आरोग्य सेतु एप के आधिकारिक हैंडल ने…

a85064601b531e1e1a732512b064df1a

25

कोविन पोर्टल के जरिए टीकाकरण प्रमाण पत्र को पासपोर्ट से लिंक कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। आरोग्य सेतु एप के आधिकारिक हैंडल ने प्रमाणपत्र में पासपोर्ट विवरण को अपडेट करने या सुधारने की प्रक्रिया को साझा करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि अब, आप अपने टीकाकरण प्रमाणपत्र में अपना पासपोर्ट नंबर अपडेट कर सकते हैं। अगर आप आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

मैं अपने पासपोर्ट को अपने वैक्सीन प्रमाणपत्र से कैसे लिंक करूं?

चरण 1: यदि आप पहले से ही एक अलग फोटो आईडी का उपयोग करके टीकाकरण करा चुके हैं, तो आपको कोविन की आधिकारिक वेबसाइट www.cowin.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

चरण 2: लॉग इन करने के बाद, “खाता विवरण (अकाउंट डिटेल्स)” अनुभाग में “समस्या(रेज इश्यू)” बटन पर क्लिक करें।

चरण 3: यहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। आपको सबसे आखिरी विकल्प – पासपोर्ट विवरण जोड़ें पर क्लिक करना है।

आपको एक पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जहां आप उस सदस्य के नाम का चयन कर सकते हैं जिसका पासपोर्ट विवरण आप जोड़ना चाहते हैं।