NEET UG 2026: नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए जाने आवेदन प्रक्रिया और आयु सीमा की पूरी जानकारी

अगर आप भी NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी…

अगर आप भी NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जो अधिकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है।


आयु सीमा
आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं


आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।


इसके बाद, होमपेज पर NEET UG 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
पहले खुद को पंजीकृत करें और फिर अपना आवेदन पत्र भरें।


आवेदन पूरा करने के बाद, उम्मीदवार इसे सबमिट करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद, उम्मीदवारों को पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करना चाहिए।
अंत में, उम्मीदवारों को एक प्रिंटआउट लेना चाहिए।


इस बार क्या बदलाव हैं?
इस बार आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। NTA ने पंजीकरण प्रक्रिया को महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधाओं के साथ अपडेट किया है, जो नीचे दी गई हैं।


आधार eKYC: अब पहचान सत्यापन के लिए आवश्यक है।
लाइव फोटो: सबमिशन के दौरान एक लाइव फोटो लेना आवश्यक होगा, जिसे आपके आधार फोटो से मिलान किया जाएगा।
शहर चयन: परीक्षा केंद्र अब आपके द्वारा दिए गए स्थायी/वर्तमान पते के आधार पर आवंटित किए जाएंगे।