shishu-mandir

नवीन कांडपाल नब्बू दा के निधन पर जताया शोक

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। नगर के समाचार पत्र विक्रताओं, रंगकर्मियों ने पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाचार पत्र विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी नवीन कांडपाल के निधन पर शोक जताया है। नब्बू दा का शुक्रवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार यहा स्थानीय विश्वनाथ घाट में कर दिया गया। लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस दारूण दुख की घड़ी में धैर्य बनाने रखने की कामना ही है। नब्बू दा 55 वर्ष के थे और उन्होने विवाह नही किया। वह अपने भाई के परिवार के साथ यहा बाजार में रहते थे। महिला अस्पताल के पास अपने भाई की चाय की दुकान में हाथ बटाते थे। उनके निधन पर तारा दत्त बौड़ाई, भुवन जोशी, दिनेश चन्द्र जोशी, डॉ पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रमोद जोशी, निर्मल उप्रेती, किशन जोशी, हर्षवर्धन पाण्डे, दीपक मनराल, धीरज कुमार, नसीम अहमद आदि ने शोक जताया है।