स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में भारत में रहेगा 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

भारत की स्वर कोकिला कहलाने वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। इस खबर ने हिंदी सिनेमा समेत संपूर्ण संगीत जगत को स्तब्ध कर…

भारत की स्वर कोकिला कहलाने वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। इस खबर ने हिंदी सिनेमा समेत संपूर्ण संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया है। लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थी। लता मंगेशकर की याद में केंद्र सरकार ने 2 दिन का राष्ट्रीय शोक (Two Day National Mourning) घोषित किया हैं। इस दौरान देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में आधा झुका रहेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


2 दिन तक भारत में रहेगा राष्ट्रीय शोक


भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 6 February और 7february , 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा।


प्रधानमंत्री ने जताया दुख


PM Modi ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने tweet किया, ‘मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की. ओम् शांति।’