किसानों के प्रदर्शन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इन राज्यों को जारी किया नोटिस

दिल्ली। 14 सितंबर 2021- देश के अनेक राज्यों में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है जिसके चलते आम जनता भी प्रभावित हो रही है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। 14 सितंबर 2021- देश के अनेक राज्यों में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है जिसके चलते आम जनता भी प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर रिपोर्ट मांगी है। 

इसके साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण और गृह मंत्रालय से आंदोलन में हो रहे कोविड नियमो के उल्लंघन पर भी रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कहना है कि राज्यों में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से अनेक उद्योग/व्यवसाय बंद हो चुके हैं। अव्यवस्था के चलते आम जनता के दैनिक क्रियाकलापों, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य, रोजगार आदि प्रभावित होने के साथ ही व्यक्तिगत अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल 25 नवंबर से किसान दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर, दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।