shishu-mandir

Nainital- कोविड गाइडलाइन के साथ 11 सितंबर से शुरू होगा नंदादेवी मेला

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

6ff5e1eb5a40bdbe90e473966db2436a

new-modern
gyan-vigyan

हिमानी बोहरा,

11 से 17 सितम्बर तक होने वाले नन्दा देवी महोत्सव को शासन ने जारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार आयोजित किया जायेगा। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में मेला आयोजन समिति से कहा कि गत वर्ष की भांति नन्दा देवी महोत्सव की तैयारी करें।

उन्होंने कहा अभी मेला आयोजन में काफी समय है, इस कारण मेले की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा एवं तैयारियां उस समय कोविड की परिस्थितियों एंव गाइडलाईन के अनुसार सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में तय की जायेंगी। कहा कि प्रशासन मेला आयोजन समिति के साथ है आवश्यकतानुसार सहयोग किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, ईओ नगर पालिका एके वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, गिरीश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मन्टू, हिमांशु जोशी, गोपाल रावत, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।