Nainital— बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

हिमानी रौतेला नैनीताल (Nainital)। आम आदमी पार्टी ने बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 19 को मुख्यमंत्री नैनीताल…

हिमानी रौतेला

नैनीताल (Nainital)। आम आदमी पार्टी ने बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

19 को मुख्यमंत्री नैनीताल (Nainital) के 2 दिनी दौरे पर

इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। सरकार को देश की जनता की सुध नही है। और आये दिन महंगाई नये रिकार्ड कायम कर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

रसाई गैस से लेकर हर वस्तु के दाम तेजी से बढ़ रहे है। देश के कई हिस्सों में देश में डीजल, पेट्रोल के दाम 100 रूपये के आसपास पहुंच गए हैं। वहीं घरेलू गैस के दामो में भी भारी इजाफा हुआ है और बढ़ती महंगाई के कारण जनता की मुश्किले बढ़ गई हैै।

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आदमी पार्टी के नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुमका ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार भी महंगाई बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

राज्य सरकार लोगों के जले पर नमक छिड़कते हुए बिजली और पानी के दामों मे बढोत्तरी कर रही है। और आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। कहा कि इसका जबाब जनता भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में हराकर लेगी।

Nainital— अल्मोड़ा का युवक अवैध स्मैक साथ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा सह – प्रभारी विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, नगर उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, नगर महासचिव महेश आर्या, मो. बुरहान उर्फ शान अख्तर, सुखविंदर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw