नागरिक मंच के माध्यम से जनसमस्याओं के लिए लड़ेगी त्रिलोचन की टीम

समर्थकों के साथ हुई बैठक में लिया गया निर्णय अल्मोड़ा-: नगर पालिका के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी ने चुनाव में जनता द्वारा…

समर्थकों के साथ हुई बैठक में लिया गया निर्णय

IMG 20181021 154625

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा-: नगर पालिका के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी ने चुनाव में जनता द्वारा दिए जनादेश का सम्मान करते हुए जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही है| चुनाव कार्यालय में समर्थकों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि जल्द ही एक मंच का गठन किया जाएगा जिसके माध्यम से जनका के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी| पूर्व दर्जामंत्री केवल सती ने कहा कि जल्द ही नगर की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा| मंच नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए क३र्य करेगा| बैठक में पूर्व सभासद जीवन नाथ वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल, पूर्व सभासद घनानंद जोशी, पान सिंह बिष्ट, हेमचन्द्र जोशी, त्रिभुवन पंत, किशन सिंह राणा, नईम खान, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, अमित मलहोत्रा, हर्षवर्धन जोशी, हेमंत पांडे, जीवन चंद्र तिवारी, मोहित पांडे, शेर सिंह, विनय पांडे, भावेश पांडे, मयंक जोशी, कंचन शैली, संतोष कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे|