shishu-mandir

अल्मोड़ा पालिका चुनाव : रैलापाली से रेखा ​अल्मिया, दुगालखोला से आशा रावत बनी सभासद

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा पालिका चुनाव : रैलापाली से रेखा ​अल्मिया, दुगालखोला से आशा रावत बनी सभासद

अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद का पहला चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। रेखा अल्मिया ने 232 वोट लेकर सभासद की सीट जीत ली है। रेखा ने चन्द्रा को 27 मतो से हराया। चन्द्रा को 205 मत प्राप्त हुए। मीनाक्षी को 118 मत मिले। विनीता चन्याल को 41 मत प्राप्त हुए। ​विमला तिवारी को 23 तथा नोटा को 4 मत प्राप्त हुए।

नये शामिल किये गये दुगालखोला वार्ड से आशा रावत ने सभासद पद पर विजय प्राप्त की। आशा रावत को 331 मत प्राप्त हुई। भगवती गुरूरानी को 270 मत, पार्वती गोस्वामी को 152 मत मिले। नोटा को 11 मत प्राप्त हुए।

सेलाखोला से दीपा साह 379 मत लेकर विजयी घोषित की गई। उन्होने चन्द्रा जोशी को हराया। चन्द्रा को 182 मत प्राप्त हुए। जया साह को 129 मत मिले। नोटा को 5 मत मिले।