shishu-mandir

राबाइका रानीखेत की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान विगत 3 वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कर रही है प्रतिभाग

new-modern
gyan-vigyan

रानीखेत। नगर के राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने डाइट अल्मोड़ा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय संगीत शिक्षक प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जा रहा है।

saraswati-bal-vidya-niketan

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उक्त संबंध में जानकारी देते राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी ने बताया कि डाइट अल्मोड़ा में 14 व 15 अक्टूबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय संगीत शिक्षक प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी के साथ उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। समारोह में भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा कत्थक प्रवक्ता श्रीमती चंचल तिवारी, जीवन शास्त्री गायन संगीत महाविद्यालय, प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट गोपाल गिरी गोस्वामी, प्रवक्ता डाइट गोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही बताया कि विगत तीन वर्षों से उनके द्वारा लगातार ब्लॉक, जिला, मंडल व राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जा रहा है और शास्त्रीय गायन जैसी विधा पर उनका चयन प्रतिवर्ष हो रहा है।

संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती ने बताया कि
इस वर्ष शिक्षक सम्मान के साथ-साथ छात्र छात्रा सम्मान समारोह भी संयुक्त रूप से आयोजित हुआ। जिसमें ताड़ीखेत ब्लाक की और से राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की तनुजा चौधरी, भूमिका नेगी व तानिया उपाध्याय द्वारा हिस्सा लिया गया। इन तीनों ही छात्राओं की मार्गदर्शिका के रूप में वे रही है।