shishu-mandir

अल्मोड़ा में नगरपालिका कर्मचारियों को पुष्प वर्षा (honored with flowers) कर दिया सम्मान

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। पर्यावरण मित्रो और नगरपालिका के विद्युत कर्मचारियों को यहां आयोजित एक सम्मान समारोह में पुष्प वर्षा (honored with flowers) कर सम्मानित किया गया।

सेलाखोला वार्ड की सभासद दीपा साह द्वारा शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में पालिका के अधिशाषी अधिकारी गौरव पांडे, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी, विद्युत निरीक्षक भूपेंद्र जोशी, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पंवार, वार्ड नायक सुरेश, पर्यावरण मित्र यशपाल, गौरव, प्रियांशु, मदन, उषा, फूलवती, धीरज, दीप चन्द्र, शीतल, संदीप और मीनाक्षी को सम्मानित किया गया।

Municipal employees honored with flowers in Almora

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका के पर्यावरण मित्र कोरोना वॉरियर्स की तरह दिन रात एक करके नगर और आसपास के इलाकों को स्वच्छ और सेनिटीजेशन के काम मे लगे हैं। और इस कठिन समय मे नगरपालिका के सभी कर्मचारी पूरी शिद्दत से नगर की सेवा में दिन रात एक कर रहे हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों से भी सहयोग करने की अपील की। सेलाखोला वार्ड केे नागरिकों ने  कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर लोगों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

Municipal employees honored with flowers in Almora

इस अवसर पर अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल और सेवानिवृत्त अधिकारी गोपाल साह द्वारा पर्यावरण मित्रों को 5100-5100 रूपयें की प्रोत्साहन राशि नगरपालिका अध्यक्ष को देने की घोषणा की। इस मौके पर एडवोकेट संजय अग्रवाल ने पर्यावरण मित्र फूलवती को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये 500 रु की धनराशि बतौर पारितोषिक प्रदान की।  

एडवोकेट भानु अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व पालिका सभासद एडवोकेट जगदीश पांडे, सुनील सचदेवा,संजय जगाती,पूर्व सभासद अजय वर्मा, सरिता टम्टा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेंद्र भोज गुड्डू, गिरीश चंद्र साह,नगर व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, पूर्व उपसचिव नगर व्यापार मंडल वकुल साह, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विनोद वैष्णव, पूर्व छात्रसंघ सचिव ललित सतवाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल दीपक साह, नगर व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव मनोज सिंह पवार, छात्र संघ के पूर्व उपसचिव वैभव पांडे, कमल बिष्ट, अजय नेगी, सुमित जगाती, किशन भंडारी, पवन कपिल, सनी साह, हिमांशु साह, किरण कक्कड़, गिरिराज साह, अभिषेक रावत, संतोष साह, हेम रौतेला, पम्मी रौतेला, किरण साह, शिवम साह आदि इस मौके पर मौजूद रहे।