‘पिता की दूसरी शादी के बाद मां ने की थी आत्महत्या की कोशिश’

मुंबई। अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब ‘सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा’ को लेकर चर्चा में हैं, इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

cb4fc7ff2f5c5009a105c15eda3d1825

25

मुंबई। अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब ‘सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा’ को लेकर चर्चा में हैं, इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज साझा किए हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि एक वक्त उनकी मां आत्महत्या तक की कोशिश कर चुकी हैं। इसका कारण था उनके पिता की दूसरी शादी।  नीना गुप्ता ने अपनी मां के बारे में बताते हुए लिखा है कि उनकी मां शकुंतला गुप्ता एक पंजाबी लड़की थी।

अभिनेत्री ने लिखा, उन्होंने एक ऐसे शख्स के साथ शादी की थी, जो दूसरे कास्ट के थे। उनके पिता रूप नारायण गुप्ता ने न सिर्फ अपने प्यार से शादी की बल्कि अपने परिवार की मर्जी की लड़की से भी शादी की। नीना गुप्ता ने लिखा, ‘मेरे पिता में इतना साहस था कि मेरी मां जिनसे वह प्यार करते थे उनसे शादी करें। इसके अलावा वह एक अच्छे बेटे भी थे। इस कारण  उनके पिता ने जब अपने ही समाज की औरत से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने मना नहीं किया।’ 

नीना लिखती हैं, ‘पिता से मिले उस धोखे की वजह से मेरी मां पूरी तरह से टूट गई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की नाकाम कोशिश भी की थी। मुझे काफी वक्त बाद समझ आया कि मेरे पिता खाना खाने के बाद कहा जाते हैं। वह सुबह नाश्ते के लिए नहीं आते थे। कपड़े बदलने के बाद दफ्तर चले जाते थे। हम उनकी दूसरी वाइफ को सीमा आंटी कहा करते थे।’

अभिनेत्री ने बताया, ‘मैं दिल्ली में शॉपिंग कर रही थी और अचानक उस शख्स का कॉल आया कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। आखिरी वक्त पर शादी करने से उस लड़के ने मना कर दिया। आज तक इस बारे में नहीं जान पाई कि आखिर क्यों उस शख्स ने ऐसा किया। नीना गुप्ता कहती हैं, ‘वह इंसान आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं उनके बच्चे हैं। मैं उस लड़के के पैरेंट्स की बहुत इज्जत करती थीं। नीना गुप्ता कहती हैं लेकिन मैं रूकी नहीं मैंने इसे भी स्वीकार किया और अकेले ही आगे बढ़ गई। मैं भी चाहती थी कि मेरी सामान्य तरह से शादी हो, बच्चे हो, मैं भी पति के साथ रहती।’